Search

April 22, 2026 5:13 pm

तीन दिवसीय प्रार्थना सभा संपन्न, विधायक बोले—आध्यात्मिक आयोजन से बढ़ती है सामाजिक एकता।

इकबाल हुसैन

महेशपुर: प्रखंड के शिवरामपुर मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सुसमाचारीय एवं प्रार्थना सभा का समापन गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। “सधीन साकवा आड़ाङ” नामक इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रार्थना व प्रवचनों के माध्यम से आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। समापन समारोह में महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी भी मौजूद रहीं। आयोजन समिति ने दोनों अतिथियों का पारंपरिक आदिवासी नृत्य और स्वागत गीत के साथ स्वागत किया। प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं। प्रार्थना सभा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने का माध्यम भी है। उपासना मरांडी ने महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता का संचार होता है। व्यस्त जीवन में प्रार्थना मानसिक शांति और सही मार्ग दिखाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्मगुरुओं ने सत्य, प्रेम और सेवा का संदेश दिया। समापन पर आयोजकों ने अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में धर्मगुरु सुशील मरांडी, मार्टिन हांसदा, संचालक सिफानोइल सोरेन, राजु मुर्मू, बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू, बेंजामिन हेंब्रम, फेनी हेंब्रम, हरेंद्र मुर्मू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

img 20260326 wa00278584503180410758629
img 20260326 wa00266950736031966288165

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!