पाकुड़, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से खेल जगत में भी शोक की लहर है। सोमवार शाम रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में जिला प्रशासन की खेल शाखा की ओर से शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में जिले के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षक और खिलाड़ी शामिल हुए। डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के कबड्डी व वॉलीबॉल खिलाड़ियों, खेलो इंडिया प्रशिक्षण केंद्र तथा पाकुड़ खेल अकादमी के क्रिकेट प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने स्वर्गीय सोनू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई। शोकसभा में पर्यटन विशेषज्ञ दीपन लाहिड़ी, कोच संजय भगत, उजय राय, अक्षय बाउरी, रणवीर सिंह, रानू, प्रमोद नांगलिया, रत्नेश कुमार सहित अन्य प्रशिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।







