Search

March 20, 2026 11:40 pm

ईद, रामनवमी व सरहुल को लेकर पुलिस सतर्क, महेशपुर–पाकुड़िया में फ्लैग मार्च

पाकुड़/महेशपुर। आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से महेशपुर और पाकुड़िया थाना क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। महेशपुर में एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी रवि शर्मा, इंस्पेक्टर समेत पुलिस बल ने थाना परिसर से भगत सिंह चौक, मुस्लिम टोला और अंबेडकर चौक तक मार्च किया। वहीं पाकुड़िया में थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में फ्लैग मार्च थाना से शुरू होकर पाकुड़िया बाजार, मोंगलाबांध, लाकड़ापहाड़ी, फुलझींझरी, धोबना, डोमनगढ़िया और पलियादाहा सहित कई इलाकों में निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने चौक-चौराहों और गांवों में लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया। एसडीपीओ विजय कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आपसी सद्भाव बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें। फ्लैग मार्च में एसआई नागेंद्र कुमार, एसआई कैला उरांव, एएसआई नील नाथ सिंह, बाबुधन मुर्मू सहित कई पुलिस अधिकारी, होमगार्ड और ग्रामीण पुलिस के जवान मौजूद रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

img 20260320 wa00442383749669175399500
img 20260320 wa00412941644757386287974

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर