Search

May 11, 2026 1:47 am

रामनवमी जुलूस एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

गोड्डा : पुलिस कप्तान नाथू सिंह मीणा के आदेशानुसार मंगलवार को जिला प्रशासन के द्वारा रामनवमी पर्व और माता दुर्गा की प्रतिमा का शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन जुलूस निकालने को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। आयोजित फ्लैग मार्च नगर थाना परिसर से निकलकर सदर बाजार, कारगिल चौक, न्यू मार्केट, हटिया चौक, रौतारा चौक होते हुए वापस नगर थाना पहुंची। फ्लैग मार्च के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण चौधरी ने बताया कि रामनवमी पर्व और दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में किसी भी तरह का अफवाह न फैले, भय मुक्त होकर शांति पूर्ण ढंग से पर्व को मनाए। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने नगर वासियों को संदेश देते हुए कहा की असमाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। किसी भी उपद्रवियों की मनमानी चलने वाला नहीं, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है। कहा कि सभी चौक- चौराहों एवं भीड़- भाड़ वाले जगहों पर दंडाधिकारी सहित पुलिस बल की तैनाती रहेगी। फ्लैग मार्च में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा, जेपीएन चौधरी, जिला खेल पदाधिकारी डॉक्टर प्राण महतो, अंचलाधिकारी अनिल रविदास, पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक, पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी दिनेश महली आदि के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी, एसएसबी, आईआरबी एवं जिला पुलिस बल शामिल थे।

img 20240416 wa00634580330997374542185

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!