Search

March 26, 2026 8:49 pm

रामनवमी को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति-सौहार्द का संदेश।

पाकुड़िया थाना क्षेत्र में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी के नेतृत्व में गुरुवार को भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत पाकुड़िया थाना परिसर से हुई, जो मोंगला बांध, सिद्धू-कानू मोड़, मुख्य बाजार समेत विभिन्न टोला-मोहल्लों से होकर गुजरा और पुनः थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र में सघन गश्त करते हुए आम लोगों से शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि रामनवमी पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अखाड़ा समितियों और स्थानीय नागरिकों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। फ्लैग मार्च में एएसआई महादेव चौधरी, चंद्रानंदन ठाकुर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, जवान और चौकीदारों ने भाग लिया। पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर