Search

February 17, 2026 12:18 am

फाइलेरिया उन्मूलन को पुलिस का भरोसेमंद संदेश, थाना प्रभारी ने खुद खाई दवा

पाकुड़िया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित एमडीए – आईडीए कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को पाकुड़िया थाना परिसर में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता का सशक्त उदाहरण देखने को मिला। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने पुलिस बल के जवानों के साथ स्वास्थ्य टीम की मौजूदगी में स्वयं फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन किया। थाना प्रभारी ने दवा खाकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया और आम लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें तथा बूथों या घर-घर जाकर दी जा रही दवाओं का सेवन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी से प्रखंड को मुक्त करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर चिकित्सक डॉ. अभय सर्राफ ने बताया कि फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन इनका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। अभियान के दौरान डॉ. मंजर आलम, एएसआई महादेव चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

img 20260216 wa00493880957646444736453
img 20260216 wa00482040684266300732636

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर