Search

July 6, 2026 7:16 am

नगर निगम चुनाव को लेकर वार्डों में नामांकन का दौर तेज

जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल

मेदनीनगर: आज नगर निगम चुनाव के तहत कई वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें नए चेहरे भी शामिल रहे, वहीं कुछ ऐसे प्रत्याशी भी थे जो पहले वार्ड पार्षद के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
सभी प्रत्याशियों ने जनता से सीधा संवाद करते हुए यह वादा किया कि पिछली अवधि में जो विकास कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। साथ ही इस बार पहले से कहीं बेहतर और ज़मीनी स्तर पर दिखने वाले कार्य करने का संकल्प लिया गया।
प्रत्याशियों ने कहा कि यह चुनाव केवल जीत-हार का नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और वार्ड के समग्र विकास का चुनाव है। नामांकन के बाद समर्थकों और आम नागरिकों की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और भी गर्म कर दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!