Search

April 5, 2026 11:11 pm

PPL सीजन-1 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, उपासना मरांडी ने किया उद्घाटन।

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, जल्द बनेगा उच्चस्तरीय स्टेडियम—उपासना मरांडी

पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में रविवार को पाकुड़िया प्रीमियर लीग (PPL) सीजन-1 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं युवा नेत्री उपासना मरांडी शामिल हुईं।
उद्घाटन के मौके पर उपासना मरांडी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और चिमन सुपर किंग व रायजिंग स्टार के बीच टॉस कराकर तथा बल्ले से शॉट खेलकर टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत की। खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को उभारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों को हर वर्ष आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
उन्होंने बताया कि जल्द ही पाकुड़िया प्रखंड को एक उच्चस्तरीय स्टेडियम मिलने वाला है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वे भविष्य में महेंद्र सिंह धोनी और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों की तरह राज्य और देश का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस दिशा में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इससे पूर्व आयोजन स्थल पर पहुंचने पर उपासना मरांडी सहित अन्य अतिथियों का आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, छोटू भगत, डब्लू चौबे, निवारण मरांडी, कालिदास टुडू, उत्तम मंडल सहित कई झामुमो कार्यकर्ता और सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद रहे।

img 20260405 wa00198080021383415767132
img 20260405 wa00185059840520091149070

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!