राजकुमार भगत
पाकुड़ जिला वालीबॉल संघ की बैठक रेलवे मैदान पाकुड़ में आयोजित की गई। बैठक में संघ के मार्गदर्शक संजय कुमार ओझा, अनिकेत गोस्वामी, प्रशिक्षक उजय राय, मुन्ना रविदास, संजय कुमार राय, निर्भय कुमार सिंह रतुल दे सहित सभी खिलाड़ियों ने भाग लिया।बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वॉलीबॉल के भीष्म पितामह एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक शेखर बोस के जन्म जयंती को वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 3 अप्रैल 2025 को रेलवे मैदान पाकुड़ में विभिन्न आयु वर्ग के वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुल दस टीमें हिस्सा लेंगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद निवर्तमान अध्यक्ष सम्पा साहा और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी राहुल कौशिक, स्टेशन प्रबंधक पाकुड़ लखीराम हेम्ब्रम, अखिलेश कुमार चौबे, ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह शामिल होंगे।





