Search

September 28, 2026 11:42 am

आधी रात की छापेमारी में खुला सच, मंडल कारा में सब कुछ ‘ऑल क्लियर’, सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त

पाकुड़। आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में रविवार देर रात मंडल कारा में बड़े स्तर पर औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद के नेतृत्व में कई थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने जेल के चप्पे-चप्पे की सघन जांच की। छापेमारी के दौरान पुरुष और महिला वार्ड, कैदी अस्पताल, रसोईघर समेत सभी महत्वपूर्ण हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली गई। जांच में किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामान नहीं मिला, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त और नियंत्रण में होने की पुष्टि हुई।
अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान कैदियों से सीधा संवाद भी किया, लेकिन किसी ने कोई शिकायत नहीं की। वहीं, जेल परिसर की साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाएं भी संतोषजनक पाई गईं। अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के लिए यह औचक निरीक्षण किया गया। जांच में सभी व्यवस्थाएं नियमों के अनुरूप पाई गईं और कहीं भी कोई अनियमितता सामने नहीं आई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!