Search

April 1, 2026 9:07 pm

लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी तेज, चेक बाउंस मामलों के निष्पादन पर जोर।

पीडीजे दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में अहम बैठक, सुलह-समझौते से अधिक मामलों के निपटारे के निर्देश

पाकुड़: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार अप्रैल माह में आयोजित होने वाली मासिक लोक अदालत के साथ विशेष लोक अदालत की तैयारी को लेकर बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। पीडीजे कक्ष में आयोजित इस बैठक में इंश्योरेंस कंपनियों के अधिवक्ता, विभिन्न बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि, वादियों-प्रतिवादियों के अधिवक्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक चेक बाउंस मामलों का निष्पादन सुलह-समझौते के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि पक्षकारों को शीघ्र और सुलभ न्याय मिल सके। इसके साथ ही समय पर नोटिस भेजने, मामलों की तैयारी दुरुस्त रखने और लोक अदालत को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कानूनी पहलुओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह भी जोर दिया गया कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का तेजी से निपटारा कर न्यायिक प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जाए। इस अवसर पर एनआई एक्ट से संबंधित न्यायिक पदाधिकारी, एवं बीमा कंपनियों के अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!