Search

June 25, 2025 4:25 pm

प्रीतम सिंह यादव बने सत्य सनातन के प्रदेश मीडिया प्रभारी

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़: सत्य सनातन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजित चौबे ने पत्र जारी कर प्रीतम सिंह यादव को झारखंड प्रदेश का मीडिया प्रभारी घोषित किया। वही इस संबंध में प्रीतम सिंह यादव ने बताया कि संस्था सामाजिक कार्य के साथ साथ हिंदुत्व के लिए कार्य करती है। उन्होंने मीडिया प्रभारी के लिए संस्था के सभी वरीय पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया तथा कहा कि वो संस्था के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और अपनी पद के अनुरूप पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। आज जो स्थिथि संथाल परगना में बनी है घुसपैठियों को लेकर यह चिंता का विषय है। इस मामले पर जिस तरह हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए जिले के सभी उपायुक्त और एसपी को इस संबंध में जांच करते हुए रिपोर्ट मांगा है, इस पर सभी जिले के प्रशासन को गंभीरता से पहल करना चाहिए। राज्य और केंद्र सरकार को इस पर जमीनी स्तर पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही करना चाहिए। पूरे देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून आविलंभ लागू होना चाहिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर