Search

March 14, 2026 9:54 pm

मेयर बनीं अरुण शंकर से जनता को बड़ी उम्मीद: अच्छा काम किया तो अगला पड़ाव विधायक!



जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल

मेदनीनगर: आज शपथ ग्रहण के साथ ही शहर में एक नई चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया है। मेयर अरुण शंकर और वार्ड सदस्यों ने पद की शपथ तो ले ली, लेकिन अब असली परीक्षा काम की होगी।
शहर के लोगों के बीच यह बात खुलकर कही जा रही है कि अगर अरुण शंकर ने इस बार शहर की व्यवस्था को सुधार दिया और विकास के काम जमीन पर दिखा दिए, तो अगली बार उन्हें डाल्टनगंज क्षेत्र से विधायक बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।
वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग यह भी कहते नजर आए कि अगर काम उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ, तो जनता मेयर की कुर्सी भी वापस ले सकती है।
दरअसल चुनाव के दौरान जनता ने देखा कि अरुण शंकर ने किस तरह संघर्ष और मेहनत के साथ जीत हासिल की। अब वही जनता चाहती है कि यह संघर्ष शहर के विकास में भी दिखाई दे।
फिलहाल मेयर की कुर्सी मिल चुकी है, लेकिन अब जनता की नजर इस बात पर है कि यह कुर्सी विधायक की सीढ़ी बनेगी या अगली राजनीति की परीक्षा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर