प्रशांत मंडल
Also Read: अमड़ापाड़ा थाना में अनूप रोशन भेंगरा ने संभाली कमान, शांति और अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता।
पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। करियोडीह, बीचामहल, बड़ा सरसा, धरमपुर और तिलकामांझी चौक स्थित बजरंगबली मंदिरों में रामभक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवा ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंदिरों में भगवान राम, माता सीता और हनुमान की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।
रामनवमी के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लिट्टीपाड़ा में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्सव का माहौल बना हुआ है।
Related Posts
Also Read: E-paper 29-01-2026






