Search

March 9, 2026 10:59 pm

पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए रामगढ़ प्रेस क्लब सदैव रहेगा तत्पर- महेश मारवाह

जिला ब्यूरो अक्षय सिंह

रामगढ़। रामगढ़ प्रेस क्लब की पांचवीं वार्षिक आम सभा शुक्रवार को शहर के झंडा चौक के माता वैष्णों देवी मंदिर परिसर स्थित पंजाबी हिन्दू बिरादरी के सभा हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष महेश मारवाह व संचालन अमितेश प्रकाश ने किया। इस आम सभा में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए रामगढ़ प्रेस क्लब सदैव तत्पर रहेगा। पत्रकारिता के क्षेत्र में रामगढ़ प्रेस क्लब के पत्रकार निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने कार्यों को तत्परता से करेंगे। आए दिन पत्रकारों पर राजनीतिक दल के लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया जाता है इसके खिलाफ रामगढ़ प्रेस क्लब सदैव पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए खड़ा रहेगा। आम सभा के दौरान रामगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष महेश मारवाह ने कहा कि आज से 6 वर्ष पूर्व रामगढ़ प्रेस क्लब की आधार रखी गई थी। हम लोगों के संगठन को सरकार से सबसे पहले मान्यता मिली है। आज हम पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए चर्चा कर रहे हैं। रामगढ़ प्रेस क्लब निष्पक्ष, निर्भीक और जन सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को मजबूती प्रदान करने का काम कर रहा है। पत्रकारिता के मानदंडों व सिद्धांतों को अपनाकर समाज के नवनिर्माण में अपनी कलम, कैमरे की मदद से अपनी भूमिका निभाने के लिए कृत संकल्पित है। रामगढ़ प्रेस क्लब में क्षेत्रीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पत्रकार जुड़े हुए हैं। जिन्होंने अपनी बेबाक पत्रकारिता के जरिए न केवल रामगढ़ जिला बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बनाई है। अंत में उन्होंने आम सभा के माध्यम से धनबाद में पत्रकारों के ऊपर एक राजनीतिक दल द्वारा किए गए जानलेवा हमले की भर्त्सना करते हुए धनबाद जिला प्रशासन एवं झारखंड सरकार से दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पत्रकारों की हितों की रक्षा के लिए रामगढ़ प्रेस क्लब हमेशा आगे रहेगा। इस आम सभा में रामगढ़ जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए पत्रकारों ने अपने विचारों को साझा करते हुए पत्रकारिता के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात की। वहीं आम सभा के दौरान 9 लोगों ने रामगढ़ प्रेस क्लब की सदस्यता ग्रहण की। इसमें अक्षय कुमार, तापेश्वर कुमार गुप्ता, अमन कुमार मिश्रा, सुनील कुमार, अभिषेक पाठक, सुरेंद्र राम, सुदेश गुप्ता, किशोर कुमार, वीरेंद्र कुमार राणा शामिल हैं। क्लब के अध्यक्ष महेश मारवाह ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर रामगढ़ प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, संरक्षक राजेश राय, राजेश वर्मा, संगठन सचिव करमजीत सिंह जग्गी, खालिद अनवर, आशीष मुखर्जी आदि सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये। आम सभा के दौरान रामगढ़ प्रेस क्लब का पहचान पत्र क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों को दिया गया। आम सभा में रामगढ़ प्रेस क्लब के आरएस प्रसाद मुन्ना, आकाश शर्मा, राहुल सिंह, तनु कुमार उपाध्याय, सागर कुमार, इन्द्रजीत कुमार, सुरेंद्र राम, धनंजय कुमार महतो, प्रकाश पटवारी, बसंत कुमार, धर्मेंद्र राठौर, अक्षय कुमार, किशोर कुमार, सुदेश गुप्ता, तापेश्वर गुप्ता, अंकित सिंह, अभिषेक पाठक, शोएब अख्तर आदि सदस्य मौजूद थे।

img 20250418 wa00185139119447069788691
img 20250418 wa0021990578943007700007
img 20250418 wa0017519005874522189442
img 20250418 wa00221973925051910596678
img 20250418 wa00238267391668373226886

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर