Search

March 19, 2026 3:55 pm

रणवीर और प्रोन्नति बने तकनीकी पदाधिकारी, खेलो इंडिया यूथ गेम्स में साइकिलिंग की बागडोर संभालेंगे।

खेल एवम युवा मामले,भारत सरकार द्वारा आगामी 05 – 09 मई तक, साइकिलिंग वेलोड्रम स्टेडियम दिल्ली में ट्रैक रेस तथा 12 से 14 मई पटना के मेरिन ड्राइव पर रोड रेस साइकलिंग खेल की प्रतियोगिता आयोजित होगी, पटना में होने वाली खेलो इण्डिया यूथ गेम्स के अन्तर्गत होना सुनिश्चित हैl विदीत हो की साइकलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा सफल संचालन हेतु रणवीर सिंह एवं प्रोन्नति रानी को तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों ही पूर्व में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तरीय के प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी की भूमिका निभा चुके हैं। वर्तमान में प्रोन्नति रानी बी.जी.आर इंफ्रा लिमिटेड तथा जिला प्रशासन द्वारा संचालित स्पोर्ट्स अकैडमी पाकुड़ में प्रशिक्षिका है।उक्त दोनो के नियुक्त होने पर राजमहल सांसद विजय हाँसदा ,झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक,महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक ,सुरजीत कुमार, अध्यक्ष पाकुड़ जिला साइकलिंग संघ अम्लान कुसुम सिंन्हा, विनय कुमार पांडे, शि.र्डी सिंह, राजेश कुमार यादव, दिलीप गुप्ता, शशिकांत पांडे, दीपक हेंब्रम, आशु भाटिया,ओम प्रकाश गुप्ता, चंद्र बहादुर सिंह, राजकुमार मेहता, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेंदु शेखर गांगुली, सुजीत विद्यार्थी, एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष जयदेव कुमार, पंकज अग्रवाल ,दीपक कुमार सिंह, प्रवीण कुमार ,नारायण चंद्र राय, मृणाल चौरसिया, तथा संघ के अध्यक्ष एवं सचिव ने रणवीर सिंह एवं प्रोन्नति रानी को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीया।

img 20250504 wa00058299523680577604915
img 20250504 wa00048213706486246094802

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर