Search

March 17, 2026 11:34 am

पानी की किल्लत में राहत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने भिजवाया टैंकर, लोगों ने ली अब चैन की सांस।

पाकुड़: गर्मी में पानी की मार झेल रहे वार्ड संख्या 12 के सिधींपाड़ा मोहल्ले में शनिवार को कुछ राहत की सांस मिली। कांग्रेस नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने नगर परिषद की मदद से मोहल्ले में पानी का टैंकर भिजवाया, जिससे लोगों को अस्थायी ही सही, पर बड़ी राहत मिली।दरअसल, इलाके में लगे डीप बोरिंग की मोटर पिछले कुछ दिनों से खराब है। इसकी वजह से नलों से एक बूंद पानी नहीं आ रहा था। लोग दूर-दराज़ से पानी लाने को मजबूर थे। बच्चों से लेकर बुज़ुर्ग तक परेशानी में थे।

वंशराज गोप ने खुद की पहल, अफसरों से भी की बात

जब लोगों की परेशानी बढ़ी, तो कांग्रेस नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने खुद मोर्चा संभाला। नगर परिषद से संपर्क कर पानी का टैंकर मुहैया कराया। यही नहीं, उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी से फोन पर बात कर जल्द से जल्द मोटर दुरुस्त कराने की मांग भी रखी। अफसरों ने भरोसा दिया कि दो-तीन दिन में सप्लाई शुरू हो जाएगी।

मुहल्लेवासियों ने जताया आभार

टैंकर से पानी मिलते ही लोगों के चेहरे पर राहत साफ नजर आई। कई लोगों ने कहा- “अब थोड़ी राहत मिली है। वंशराज जी ने हमारी आवाज़ सुनी, इसके लिए हम धन्यवाद देते हैं।”गौरतलब है कि इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत ने पूरे शहर में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर की गई यह पहल लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

Also Read: E-paper 01-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर