Search

March 17, 2026 8:04 am

सड़क चौड़ीकरण के लिए चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।

पाकुड़ में सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर सोमवार को प्रशासन ने नया डीसी ऑफिस ईमली मोड़ पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी के नेतृत्व में अंचल अधिकारी भागीरथ महतो और नगर परिषद कार्यपालक अमरेंद्र कुमार चौधरी की मौजूदगी में जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ पहुंची और विभिन्न दुकानों को जेसीबी द्वारा गिराया गया।
प्रशासन को देखते ही कई दुकानदारों ने स्वयं अपनी दुकानों को तोड़ा, वहीं कुछ दुकानदार कार्रवाई के डर से भाग गए। गुमटी को मशीन द्वारा स्थानांतरित किया गया और प्रचार प्रसार के लिए लगे बोर्ड को उखाड़ फेंका गया। कुछ बोर्ड को नगर परिषद की गाड़ी अपने साथ ले गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान यातायात प्रभावित हुआ और भारी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। दरअसल, सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत तोड़फोड़ की प्रक्रिया हुई है। दुकानदारों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके थे और चौराहे के आसपास की सड़कों को चौड़ा करने के लिए अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है जो यातायात में बाधा बनते रहे हैं।

img 20250526 wa00175554330486697441938

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर