Search

March 17, 2026 8:29 pm

पाकुड़ में आधार सेवाओं की हुई समीक्षा, बंद ID होंगी फिर से एक्टिव

डीसी बोले—फर्जी आधार न बने, हर कैंप की होगी सख्त मॉनिटरिंग

पाकुड़: पाकुड़ जिले में आधार से जुड़ी सुविधाएं और उनके संचालन को लेकर बुधवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने साफ निर्देश दिया कि जिले में जहां-जहां आधार किट हैं, उन्हें जल्द से जल्द चालू किया जाए।यूआईडीएआई के परियोजना पदाधिकारी रितेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि सभी प्रखंडों में आधार सेवा केंद्र चल रहे हैं। इस पर उपायुक्त ने कहा कि कहीं कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सभी केंद्रों की नियमित जांच जरूरी है।

महिला सुपरवाइजरों के पास पड़ी तीन आधार ID को भी एक्टिव करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले उनका मूल्यांकन किया जाएगा, फिर ID शुरू की जाएंगी। डीआईओ, यूआईडीएआई अधिकारी और सीएससी मैनेजर को प्रज्ञा केंद्रों, पंचायत भवनों और आधार केंद्रों का औचक निरीक्षण करने को कहा गया है।

स्कूल-आंगनबाड़ी में लगेंगे आधार कैंप

जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्कूलों में और पोस्ट ऑफिस को आंगनबाड़ी केंद्रों में आधार कैंप लगाने के आदेश दिए गए। उपायुक्त ने दो टूक कहा—फर्जी आधार किसी हाल में नहीं बनने चाहिए, इस पर खास नजर रखी जाए।बैठक में अपर समाहर्ता, एसडीओ, डीएसपी, एलडीएम, अंचलाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

img 20250507 wa00132095253429655681401

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर