Search

May 4, 2026 12:58 am

एबीवीपी ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती।

इकबाल हुसैन

महेशपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सन्नी तिवारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीत साहा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इस अवसर पर पूर्व कार्यकर्ता राहुल मिश्रा ने नेताजी के जीवन, उनके संघर्ष और आज़ादी के आंदोलन में दिए गए अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेताजी का साहस, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में सह नगर मंत्री परेश घोष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सन्नी तिवारी, जीत साहा, मोनू गुप्ता, शिवम यादव, कृष्ण सिंह, धीरज यादव, निशांत भगत, पूर्व कार्यकर्ता राहुल मिश्रा सहित मुस्कान, खुशी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!