Search

March 19, 2026 11:45 pm

अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों का सड़क जाम, एसडीपीओ के लिखित आश्वासन पर ढाई घंटे बाद बहाल हुई यातायात।

एस कुमार

महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क को हाथीमारा हाटपाड़ा में अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर ग्रामीणों ने घंटो सड़क जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार महेशपुर हाथीमारा खाता संख्या- 63 के दाग संख्या 896 एवं दाग संख्या 584 की भूमि पर अतिक्रमण कराने को लेकर सैकड़ो ग्रामीणों ने विगत वर्ष 19 फरवरी 2025 को महेशपुर अंचलाधिकारी को दी गई थी. इसके बाद अतिक्रमण मुक्त नहीं होने को लेकर स्थानीय ग्रामीण विकास मुर्मू, बेंजामिन मुर्मू, माइकल हेंब्रम, नरेश मुर्मू, बबाई बेसरा, अरविन मुर्मू, बाबूलाल मरांडी, मैन्युअल हेम्ब्रम सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने को लेकर महेशपुर -पाकुड़िया मुख्य पथ को घण्टो जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने जाम स्थल पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता कर जाम को सड़क जाम हटाने केके लिए काफी समझाया. लेकिन ग्रामीणों ने लिखित तौर पर आश्वासन देने की मांग की गई. जिसके बाद महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने लिखित आश्वासन देते हुए आगामी 23 मार्च को अतिक्रमण मुक्त करने की बात कही. इसके बाद ग्रामीणों ने लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही सड़क जाम को ढाई घंटे के बाद हटाया गया.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर