उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, हिट एंड रन जैसी घटनाओं पर रोकथाम और पीड़ित परिवार को समय पर मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर ई-चालान की राशि वसूलने और काली सूची में दर्ज करने का भी निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने प्रतिदिन सघन वाहन जांच अभियान चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों और चालकों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।





