Search

March 20, 2026 11:29 pm

लंबित प्रोत्साहन राशि भुगतान के लिए सहिया संघ ने विधायक को सौपा मांग पत्र।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया:- मोंगलाबांध स्थित विधायक आवास मे आज सहिया संघ ने विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी जी को प्रोत्साहन राशि भुगतान हेतु एक मांग पत्र सौपा। साहियाओ का कहना है की हम सब विगत कई बर्षो से स्वस्थ विभाग मे कार्यरत है हमारे जिला के लंबित प्रोत्साहन राशि विभागीय उदासीनता के कारण लंबित पड़ा है पाकुड़ जिला छोड़ कर बाकी सभी जिला मे भुगतान कर दिया गया है पाकुड़ जिला मे 1160 स्वस्थ सहिया है । विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी जी ने सहिया संघ के सभी सहिया को आश्वासन देते हुए कहा की मै जल्द ही उपायुक्त सहित स्वस्थ विभाग से इस बिषय पर बात कर के आप सभी के मांग को रखूँगा ताकि आप सभी के लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान जल्द से जल्द हो सके मौके पर दीपा कुमारी तुरी, निरुपमा दास, सादिमा बीबी, कोशिला कुमारी सहित अनेक स्वस्थ सहिया उपस्थित थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर