Search

April 10, 2026 12:10 am

समाजवादी पार्टी ने पूर्व जिला परिषद् सदस्य हाजीकुल आलम को पाकुड़ जिला अध्यक्ष किया नियुक्त।

बजरंग पंडित

समाजवादी पार्टी, झारखंड प्रदेश ने संगठन को सशक्त बनाने के प्रयास के तहत पूर्व जिला परिषद् सदस्य हाजीकुल आलम को पाकुड़ जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव (रंजन यादव) द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से की गई। पार्टी द्वारा जारी पत्र में हाजीकुल आलम के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है। पत्र में कहा गया है कि आलम पार्टी के नीति और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को नई दिशा देंगे। हाजीकुल आलम, ग्राम मनिरामपुर, थाना पाकुड़, जिला पाकुड़ के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव ने डॉ. राम मनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पार्टी के आदर्शों और विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। हाजीकुल आलम ने पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच समाजवादी विचारधारा को फैलाने का वादा किया। समाजवादी पार्टी का झारखंड कार्यालय दलादली, सिमलिया, थाना रातू, जिला रांची में स्थित है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!