राजकुमार भगत
पाकुड़। भाजपा सरकार द्वारा बिना सरना धर्म कोड/ आदिवासी धर्म कोड लागू किये बिना जातिगत जनगणना किये जाने के विरोध में आगामी 9 मई को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन को लेकर जिला मुख्यालय स्थित झामुमो कार्यालय में जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम ने कहा कि विगत दिनों भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पुरे देश मे जातिगत जनगणना करवाने का निर्णय लिया गया है। परंतु हमारे राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सरकार द्वारा सरना कोड/आदिवासी धर्म कोड विधेयक को झारखंड विधानसभा से पारित कर राज्यपाल के माध्यम से केंद्र के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया था। परंतु आज 5 वर्षो के उपरांत भी उक्त विधेयक पर केंद्र सरकार द्वारा कोई निर्णय नही लिया । सरना धर्म कोड/आदिवासी धर्म कोड को लागू किये बिना झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य में जातिगत जनगणना नही होने देगी। इसके विरोध में झामुमो कार्यकर्ता आगामी 9 मई को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर कड़ा विरोध दर्ज करेगा ।
वही जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने अपने संबोधन में कहा कि झामुमो आदिवासियों के हक अधिकार की लड़ाई वर्षों से लड़ती आ रही है।
केंद्र की सरकार ने आदिवासी को अलग धर्म कोड नही दिया गया। यह भाजपा के चाल व चरित्र को दर्शाता है। भाजपा मुँह में राम बगल में छुरी वाली राजनीति करने का काम कर रही। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव माईकल मुर्मू ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा यह कतई बर्दाश्त नही करेगी कि राज्य में बिना सरना धर्म कोड/ आदिवासी धर्म कोड के जातिगत जनगणना हो।बैठक को जिला उपाध्यक्ष पीटर मुर्मू, जिला कोषाध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, केंद्रीय सदस्य सुनील टुडू, केंद्रीय सदस्य पिंकी उपासना मरांडी, केंद्रीय सदस्य विकास मुर्मू, केंद्रीय सदस्य प्रतिमा पांडेय, महिला मोर्चा की पुर्व जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम ने भी संबोधित किया।मौके पर केंद्रीय सदस्य पिंकु शेख, केंद्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, केंद्रीय सदस्य उमर फारूक, केंद्रीय सदस्य पोलिना मुर्मू, जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला संयुक्त सचिव तरुण मंडल, जिला कार्यालय सचिव मिथिलेश घोष, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन अंसारी, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, सचिव सरकार टुडू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मैनुद्दीन अंसारी, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, सचिव जेम्स सुशील हेम्ब्रम, जिला मीडिया प्रभारी मनोज चौबे, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, जहूर आलम, मंटू भगत, नसीम अहमद, पतरास मरांडी, मैनुद्दीन अंसारी, मुसर्रफ हुसैन, मोबारक हुसैन, कदम रसूल, गुड़िया कुमारी, इस्माइल रहमान सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।