Search

March 17, 2026 7:33 am

नए अध्यक्ष मुबारक की अगुवाई में एसडीपीआई की जिला बैठक सम्पन्न

संगठन विस्तार और बिजली संकट पर बनी रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ में शनिवार को एसडीपीआई (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) की जिला कमिटी की पहली बैठक एक नए जोश और संकल्प के साथ सम्पन्न हुई। इस ऐतिहासिक बैठक की सदारत पार्टी के नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष मुबारक ने की।बैठक में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को विस्तार देने और जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में टीमों का गठन किया गया, जिन्हें जनसंपर्क, संगठन विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बिजली संकट पर आंदोलन की चेतावनी

बैठक में जिले में जारी बिजली संकट पर भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में कहा गया कि प्रशासन यदि शीघ्र बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं करता है, तो एसडीपीआई जनहित में सड़क पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।प्रादेशिक नेतृत्व ने भरा हौसला बैठक में प्रदेश स्तर के कई प्रमुख नेता भी शामिल हुए, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य मो. हंजेला शेख, प्रदेश महासचिव तहमीदुर रहमान और प्रदेश संगठन सचिव शमीम अख्तर शामिल थे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के उद्देश्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित किया।बैठक का संचालन जिला महासचिव रॉनी शेख ने किया और उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में एसडीपीआई जिले में एक सशक्त जनमुखी विकल्प बनकर उभरेगी।

img 20250511 wa00687085273546821000444

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर