Search

March 19, 2026 1:05 am

होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस शिविर का दूसरा दिन सफल

नगर परिषद को ₹1.19 लाख का राजस्व, तीसरे दिन छूट का मौका

पाकुड़: पाकुड़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एवं पाकुड़ नगर परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस शिविर का दूसरा दिन मंगलवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर का आयोजन अम्बेडकर चौक, पाकुड़ में किया गया, जिसमें व्यापारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।दूसरे दिन के शिविर में कुल तीन ट्रेड लाइसेंसों का नवीकरण किया गया तथा एक नए ट्रेड लाइसेंस के माध्यम से कुल ₹7,360 का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं, होल्डिंग टैक्स के माध्यम से ₹1,12,068 एकत्र किए गए। इस प्रकार कुल ₹1,19,428 की राशि नगर परिषद को प्राप्त हुई।शिविर के दौरान नगर परिषद प्रशासक अमरेन्द्र चौधरी का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पाकुड़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल जैन, सचिव संजीव कुमार खत्री, सह-सचिव बृज मोहन साह, सुरेश बाकलीवाल, संतोष केजरीवाल, प्रवीण जैन सहित नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक सौरव कुमार, बसंत प्रजापति, नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडेय, टीम लीडर देवाशीष गोस्वामी, मुकेश, राजू, देवजीत एवं प्रभाष सरकार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।नगर परिषद ने सभी व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि शिविर के तीसरे और अंतिम दिन में भाग लेकर होल्डिंग टैक्स पर दी जा रही विशेष छूट का लाभ अवश्य उठाएं।

img 20250513 wa00092608162222990696726

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर