Search

March 18, 2026 1:45 am

मेदिनीनगर में दूसरा मंगला जुलूस निकला, मुहर्रम इंतजामिया कमिटी ने रामनवमी के जनरल [ मंगल सिंह ]को किया गया सम्मानित



रिपोटर मन्नू रिज़वान

मेदिनीनगर :(पलामू) में मंगलवार को दूसरा मंगला जुलूस धूमधाम और आपसी भाईचारे के माहौल में निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस आगे बढ़ा, जहां जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर मुहर्रम इंतजामिया कमिटी की ओर से रामनवमी के जनरल मंगल सिंह को सम्मानित किया गया। कमिटी के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मान दिया तथा आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
कमिटी के पदाधिकारियों ने कहा कि मेदिनीनगर की पहचान हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सहयोग के लिए रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रामनवमी के जनरल मंगल सिंह को सम्मानित किया गया है।
मंगला जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे कार्यक्रम में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

img 20260317 wa00475814268080856022704

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर