Search

April 22, 2026 6:01 pm

पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर समाप्त की इहलीला

रिपोर्टर मन्नू रिजवान


मेदिनीनगर : रविवार देर रात जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन गांव के गुरियाही टोला में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी के फंदे से लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान अरविंद कुमार, सागर जिले(एमपी) के मंगरदहा निवासी के रूप में हुई है। बता दें मृतक पिछले 15 सालों से अपने ससुराल काचन निवासी नंदू मोची के यहां रह रहा था। इस बाबत मृतक के ससुर ने बताया कि रविवार को अरविंद ने मटन बनाया था और शराब भी पी थी। वहीं खाने में बाल मिलने के कारण पत्नी से उसका विवाद हुआ। बढ़ते बढ़ते यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। अरविंद ने अपनी पत्नी और बच्चों की पिटाई कर दी। जिससे डरकर वे पड़ोस में भाग गए। कुछ देर बाद पत्नी वापस लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जिसके बाद कच्ची छत से झांकने पर अरविंद का शव फंदे से झूलता नजर आया। तत्पश्चात इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक के चार बच्चे हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!