सानू कुमार
महेशपुर- पाकुड़िया मुख्य सड़क के सीलमपुर खेल मैदान के समीप सड़क दुर्घटना को लेकर स्थानीय चौकीदार ने एक ट्रेलर के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. वादी सह महेशपुर- सुंदरपुर के चौकीदार संजीव कुमार यादव के फर्द बयान में उल्लेख किया गया है कि बीते 31 अगस्त शाम करीब 07 बजे सूचना प्राप्त हुआ था कि सीलमपुर स्थित खेल मैदान के पास मुख्य सड़क में सड़क दुर्घटना हुआ है. जिस पर वादी सह चौकीदार घटनास्थल पहुंचा तो देखा कि ट्रेलर वाहन संख्या एनएल 01 एन 0971 एवं एक मोटरसाइकिल भी दुर्घटना ग्रस्त है. मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति बुरी तरह से घायल था. एवं ट्रेलर का वाहन चालक मौके से फरार था. वहां आसपास के लोगों के सहयोग से मालूम चला कि घायल व्यक्ति महेशपुर- धर्मखांपाड़ा गांव निवासी अरमान शेख, ओबाईदुल शेख एवं पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद के सोहन अलीर है. जिन्हें स्थानीय लोग व थाने के पुलिस के द्वारा इलाज के लिए महेशपुर अस्पताल भेजा गया. वहीं वाहन चालक के द्वारा लापरवाही बरतने के लिए सड़क दुर्घटना हुई है. जिससे तीन लोग घायल हो गए. वादी सह चौकीदार के फर्द बयान के आधार पर थाना कांड संख्या 153/26 के सुसंगत धाराओं के तहत अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज की गई है.





