Search

September 8, 2026 11:17 pm

पीएमश्री स्कूल के प्रधानाध्यापक पर मनमानी के आरोप, ग्रामीणों ने डीईओ से की शिकायत।

हिरणपुर (पाकुड़): तारापुर स्थित पीएमश्री मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष आनन्द की मनमानी कार्यशैली के विरुद्ध ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधीक्षक के पास लिखित शिकायत किया है। वही प्रधानाध्यापक ने सभी आरोपो की सिरे से नकार दिया। डीईओ को 78 ग्रामीणों ने दिए गए हस्ताक्षरित आवेदन में कहा है कि प्रधान शिक्षक के द्वारा मध्याह्न भोजन में विद्यालय में उपस्थित वास्तविक संख्या से बढ़ाया जाता है व अभिलेखों में भी अंकित किया जाता है। प्रधान शिक्षक बीते करीब 20 वर्षो से इस विद्यालय में जमे हुए है। जिससे शिक्षक की शिक्षण कार्य मे शिथिलता व मनमानी रूप से कार्य की जा रही है। विद्यालय प्रबंधन समिति की पुनर्गठन में ग्रामीणों को सूचना दिए बिना की गठन प्रक्रिया कर लिया गया। इसमे बैठक की उपस्थिति पंजी की जांच करना आवश्यक है। इनके द्वारा कक्षा एक से पांच तक पढ़ाने वाली एक शिक्षिका को कार्यालय कार्यो में रखा हुआ है। जिससे बच्चो की पठनपाठन बाधित हो रही है। इस सम्बंध में प्रधानाध्यापक से सम्पर्क करने पर सभी आरोपो को नकारते हुए कहा कि 20 वर्षो से जमे रहने की बात कर कहा कि विभाग जहां चाहे ,हमे पदास्थापित कर दे। वही एमडीएम ,एसएमसी की गठन को लेकर मेरी कोई भूमिका नही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!