Search

February 11, 2026 10:03 pm

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, बाबूलाल मरांडी बोले— अंतिम व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र का विकास।

राजकुमार भगत

पाकुड़ में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ का विचार आज भी देश के लिए मार्गदर्शक है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र के विकास का असली पैमाना है। उन्होंने कहा कि पं. उपाध्याय का जीवन संघ के स्वयंसेवक से लेकर भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की यात्रा के जरिए सेवा, राष्ट्रवाद और संगठन के मूल्यों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद केवल राजनीतिक विचारधारा नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास का सिद्धांत है। वंचित, गरीब और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करना ही उनके विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उनकी सोच आत्मनिर्भर भारत और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी संपा साहा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रुपेश भगत ने किया।
इस अवसर पर चुनाव प्रभारी परितोष सोरेन, पूर्व विधायक दिनेश मरांडी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह और मीरा प्रवीण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, बलराम दुबे, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर