इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुको का सर्वे किया जाना है। जिसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी,अंचल निरीक्षक, सहायक तकनीकी प्रबंधक,राजस्व कर्मचारी,किसान मित्र एवं स्वयं सेवक उपस्थित थे ।उक्त बैठक में पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित दिशा निर्देश दिया गया,पाकुड़ उपायुक्त महोदय के आदेशानुसार आगामी दिनांक 25.04.25 तक प्रखंड के सभी पीएम किसान के लाभुकों का सर्वे कार्य पूरा किया जाना है।





