Search

February 27, 2026 12:14 am

कलश यात्रा के साथ सोमवार से शुरू शिव महापुराण कथा, 13 जनवरी को होगा समापन

पाकुड़ बिजली कॉलोनी स्थित बाबा कोटेश्वर नाथ शिवालय के प्रांगण में शिव महापुराण कथा अमृतवर्षा का नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सोमवार से विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया। कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। यह धार्मिक आयोजन 13 जनवरी को संपन्न होगा। इस आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शिव महापुराण कथा का वाचन काशी के प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य धीरज द्वारा किया जा रहा है, जिनके मुखारविंद से प्रतिदिन श्रद्धालुओं को शिव महिमा का रसपान कराया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रुद्राभिषेक एवं महापूजन होगा, जबकि दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक शिव महापुराण कथा का प्रसंग चलेगा।
यह संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान बाबा कोटेश्वर नाथ शिवालय एवं शिव महापुराण कथा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर