Search

February 26, 2026 1:13 am

पाकुड़ की धरती पर ‘बंधुआ विहार पार्ट–2’ की शूटिंग, स्थानीय कलाकारों को मिल रहा बड़ा मंच।

विजय कुमार

Also Read: E-paper 08-02-2026

पाकुड़। शहर में इन दिनों वेब सीरीज बंधुआ विहार पार्ट 2 की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। सरला कॉलोनी निवासी युवा निर्देशक अंकित आनंद के निर्देशन में बन रही इस सीरीज की शूटिंग शहर के कई प्रमुख लोकेशनों पर की जा रही है। पहले भाग की सफलता के बाद इस बार प्रोडक्शन का स्तर और भी बड़ा रखा गया है। सीरीज का उद्देश्य पाकुड़ की प्राकृतिक सुंदरता, सामाजिक परिवेश और यहां की प्रतिभा को देश-दुनिया के सामने लाना है। इसमें दिल्ली, नोएडा और वाराणसी के कलाकारों के साथ-साथ पाकुड़ के स्थानीय कलाकार अर्घो, कुसुम, निशा, लक्ष्मी, प्रीति और आकाश अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मुख्य भूमिकाओं में पाकुड़ की दिशा कुमारी के साथ दिल्ली के कुशाल तिवारी और सुमित सिंह अभिनय करते दिखेंगे।
सीरीज के निर्देशक अंकित आनंद हैं, जबकि निर्माता तरुण अरोड़ा हैं। प्रोडक्शन मैनेजर दिशा, डीओपी जितेंद्र और मुन्ना हैं। निर्माण टीम के अनुसार, वेब सीरीज जल्द ही यूट्यूब और प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। स्थानीय कलाकारों को मिल रहे इस बड़े अवसर से शहर के कला प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह है। यह प्रोजेक्ट पाकुड़ की पहचान को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

img 20260225 wa00833093022317803466328
img 20260225 wa00843031459247562576664

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर