Search

February 11, 2026 3:59 pm

मनरेगा योजनाओं का स्थल निरीक्षण, मानव दिवस सृजन बढ़ाने के निर्देश

लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत बाडू पंचायत के सोनाजूरी गांव में परियोजना पदाधिकारी मोतीउर रहमान ने मनरेगा के तहत संचालित कूप निर्माण, दीदी बाड़ी योजना और बिरसा हरित ग्राम योजना का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और मजदूरों की उपस्थिति की समीक्षा की गई। परियोजना पदाधिकारी ने पुरानी चालू योजनाओं में तत्काल डिमांड निकालकर मानव दिवस सृजन बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी सक्रिय मजदूरों का ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश ग्राम रोजगार सेवक को दिया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य स्थल की तस्वीरें और विवरण एरिया ऑफिसर ऐप में कैप्चर कर अपलोड किया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मनरेगा योजनाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य समय पर व गुणवत्ता के साथ पूरे कराए जाएं।

img 20260207 wa00307893761452571938534
img 20260207 wa00292502661264684389965

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर