Search

March 23, 2026 4:07 am

समाजसेवी सह युवा नेता अजहर इस्लाम द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन,पेश की आपसी सौहार्द्र और भाईचारे की मिशाल।

बजरंग पंडित

पाकुड़। रमजान के पाक महीने में जानकी नगर की दोनों मस्जिदों,पुरानी मस्जिद और न्यू मस्जिद—में एक भव्य इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। इस शानदार आयोजन की मेजबानी समाजसेवी अजहर इस्लाम ने की। इस इफ्तार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी, धार्मिक विद्वान और गणमान्य लोग शामिल हुए। शहरी और ग्रामीण इलाकों से आए रोज़ेदारों ने मिलकर इबादत की और रोज़ा इफ्तार किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाईचारे और सौहार्द्र का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। अजहर इस्लाम ने इस आयोजन का उद्देश्य आपसी प्रेम और सौहार्द्र को बढ़ावा देना बताया। उन्होंने कहा, “रमजान सिर्फ इबादत का महीना नहीं, बल्कि एकता और भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर है। यह आयोजन उसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।” इफ्तार के दौरान मेहमानों को पारंपरिक व्यंजन, खजूर, फल, शरबत और विभिन्न स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेने का मौका मिला। आयोजन में उपस्थित लोगों ने अजहर इस्लाम के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि रमजान का संदेश केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि यह प्रेम, शांति और एकता का प्रतीक भी है।

img 20250329 wa00085402924463214878107
img 20250329 wa00064490394493264072776
img 20250329 wa00078406716275955647639

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर