Search

December 23, 2025 5:53 am

पाकुड़ में धान अधिप्राप्ति पर विशेष प्रशिक्षण, किसानों को मिलेगा सात दिन में भुगतान

धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया होगी पारदर्शी और सुचारू- डीएसओ

अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करना प्राथमिकता: डीसीओ

पाकुड़: पाकुड़ समाहरणालय स्थित सभागार में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा बुधवार को धान अधिप्राप्ति योजना के स्टेक होल्डर्स के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को धान अधिप्राप्ति हेतु अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने, सभी लैम्पस में सरकारी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, तथा अधिप्राप्ति प्रक्रिया से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि पूर्व में किसानों को धान की राशि दो किस्तों में दी जाती थी, लेकिन अब किसानों के हित में इसमें महत्वपूर्ण सुधार किया गया है।अब धान जमा करने के 7 दिनों के भीतर ही संपूर्ण राशि सीधे किसानों के खाते में एकमुश्त प्रदान की जाएगी।इस दौरान धान अधिप्राप्ति से संबंधित और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी बीसीओ, सभी एजीएम, लैम्प्स प्रबंधक,सभी वीएलडब्ल्यू एवं जिले के सभी राइस मिल संचालक उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी धान अधिप्राप्ति सत्र को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से संपादित करना है।

img 20251203 wa00404177263691655216359
img 20251203 wa00393020686541337963943

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर