Search

April 8, 2026 11:35 am

सीतापहाड़ी पंचायत में विशेष पशुचिकित्सा शिविर आयोजित।

पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत में पशुपालन विभाग द्वारा विशेष पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार यादव द्वारा पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही पशुओं में खुरपका-मुंहपका (FMD) रोग से बचाव हेतु टीकाकरण भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक कुमार यादव ने किसानों को पशुओं के संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता एवं समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अपील किया कि पशुधन को रोगमुक्त रखने के लिए विभाग द्वारा संचालित टीकाकरण एवं उपचार कार्यक्रमों का लाभ अवश्य उठाएं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!