Search

May 9, 2026 8:38 pm

कौशल से आत्मनिर्भरता की राह, डीसी ने राजमिस्त्री प्रशिक्षण का किया निरीक्षण।

पाकुड़। सोनाजोड़ी स्थित एसबीआई आरसेटी में चल रहे ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं और युवाओं से सीधे बातचीत कर उनके अनुभव जाने और प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष जताया। उपायुक्त ने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण ही आत्मनिर्भरता की सबसे मजबूत नींव है। इससे न सिर्फ रोजगार के अवसर बढ़ते हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सीख को व्यवहार में उतारने और दूसरों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आरसेटी को वार्षिक लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश भी दिया। आरसेटी निदेशक राजेश कुमार मिश्रा ने मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्धन ने प्रशिक्षण की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी। प्रशिक्षुओं ने स्वरोजगार शुरू करने का संकल्प जताया। इस मौके पर संकाय वापी दास, प्रशिक्षक राजकुमार हेंब्रम समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!