Search

March 16, 2026 10:31 pm

अचानक बदला मौसम, तेज आंधी और बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत।

प्रशांत मंडल

Also Read: E-paper 16-02-2026

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। आंधी की तीव्रता से कई पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई।आंधी से यातायात प्रभावित हुआ। आम के बागानों को भी नुकसान पहुंचा।
शहर में लगे होर्डिंग्स और फ्लैक्स हवा में उड़कर सड़कों पर गिर गए। कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी।बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। दिन भर की तेज गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।
गर्मी से बचने के लिए लोग जूस, नारियल पानी और ग्लूकोज का सेवन कर रहे थे। मौसम में अचानक आए बदलाव ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। तेज हवाओं और बारिश ने गर्मी से राहत दी!

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर