बांका। पाकुड़ के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और कद्दावर नेता सुरेश कुमार अग्रवाल शनिवार को बिहार के बांका जिले के बड़ी ढाका पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय यादव की पूजनीय माताजी स्वर्गीय प्राणवती देवी के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सुरेश कुमार अग्रवाल ने मंत्री संजय यादव से मुलाकात कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माताजी का निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में वे संजय यादव और उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उल्लेखनीय है कि संजय यादव वर्तमान में झारखंड सरकार में उद्योग, श्रम, कौशल विकास समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री हैं और गोड्डा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी माताजी के निधन से क्षेत्र सहित राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर व्याप्त है। श्राद्ध कर्म के अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर परिवार को ढांढस बंधाया।







