Search

May 1, 2026 3:58 am

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया”

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में इन दिनों स्वच्छता ही सेवा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी निमित्त गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बासेतकुण्डी पंचायत परिसर में साफ-सफाई करने को लेकर पंचायत के मुखिया बासंन्ती हांसदा ,सचिव बिनीता हेम्ब्रम के अगुवाई में कार्यक्रम किया गया। जिसमें स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उपस्थित सभी को साफ-सफाई को लेकर जन जागरण अभियान चलाया, इसमें उपस्थित लोगों को बताया गया कि गन्दगी से होने वाले बिमारी से सतर्क रहना चाहिए चूंकि गंदगी से कई प्रकार की बिमारी होती है बालुई मक्खी और मादा एनोफिल मच्छर कटने से मलेरिया और कलाजार जैसी घातक बिमारी होती है।ऐसी स्थिति में घर के आसपास साफ-सफाई रखना जरूरी है। साफ-सफाई में बासेतकुण्डी के सभी वार्ड सदस्यों सम्मलित हूए। मौके पर ग्राम प्रधान स्ठेनशिला टुडू बुद्धिलाल टुडू, प्रमेश्वर मुर्मू बिनोद हेम्ब्रम आदि ने अहम योगदान किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!