Search

March 10, 2026 2:50 am

मानदेय भुगतान व सेवा स्थायीकरण की मांग पर मनरेगा कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल

पाकुड़िया : सेवा स्थायीकरण, लंबित मानदेय भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर पाकुड़िया प्रखंड में कार्यरत सभी मनरेगा कर्मचारी सोमवार से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मनरेगा कर्मियों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। हड़ताल में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित, सहायक अभियंता रोहित कुमार गुप्ता, मनोज कुमार हेंब्रम, पीटर कुमार किस्कू, जोनाथन किस्कू, नसीम अख्तर, अर्नेस्ट हेंब्रम, बोबिन मुर्मू, इग्नेशियस हांसदा, डोरोथी मुर्मू, स्नेली मुर्मू, बाह्यमुनि मरांडी, हरिदास सोरेन, राम विलास हेंब्रम, सामसुल होदा, श्रीनाथ सोरेन, नजीर टुडू एवं उषा सोरेन समेत अन्य कर्मी शामिल रहे।
इस मौके पर बीपीओ जगदीश पंडित ने बताया कि मनरेगा कर्मियों की लंबित मांगों की अब तक पूर्ति नहीं होने और सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में यह सांकेतिक हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर