जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल
मेदिनीनगर (पलामू):
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर अंबेडकर नौजवान क्लब के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर नगर, बरालोटा, वार्ड संख्या–04, मेदिनीनगर, जिला–पलामू में किया गया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर श्रद्धालुओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में नगर निगम मेदिनीनगर के प्रथम उपमहापौर एवं उनकी पत्नी मेयर प्रत्याशी श्रीमती रिंकू सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथियों ने गुरु रविदास जी को नमन करते हुए समाज में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि
“संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों से समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनका दर्शन हमें जाति-भेद और ऊँच-नीच से ऊपर उठकर एक समरस एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है। आज के समय में उनके विचारों को आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं, पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में अंबेडकर नौजवान क्लब की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कमिटी में प्रमुख रूप से—
अध्यक्ष: उपेंद्र कुमार
सचिव: दीपक कुमार
कोषाध्यक्ष: राकेश कुमार
सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
समारोह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।





