Search

February 18, 2026 12:24 pm

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की हुई बैठक



जहां आधार इनरोलमेंट सेंटर नहीं चल रहा वहां नए आधार ऑपरेटर को करें नियुक्त : डीसी

गोड्डा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा जिले में उपलब्ध आधार सेवाओं की प्रगति एवं आधार सेवा केंद्रों के सुचारू रूप से संचालन हेतु  विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। बैठक के दौरान निर्देश दिए गए कि जहां आधार इनरोलमेंट सेंटर सुचारू रूप से नहीं चल रहे हैं उनके जगह पर नए आधार ऑपरेटर को नियुक्त किए जाएं आधार एनरोलमेंट में प्रगति हेतु डीपीओ यूआइडीएआइ, गोड्डा को निर्देश दिए गए कि इसकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग किए जाएं।
समीक्षा के क्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिए गए कि वे अपने सभी महिला पर्यवेक्षिका को प्रशिक्षित कर यूआइडीएआइ संबंधी परीक्षा में पास कराने संबंधी अग्रेत्तर कार्रवाई करें ताकि वे यूआइडीएआइ सुपरवाईजर प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए 0-5 वर्ष तक के बच्चो का आधार पंजीकरण आंगनबाड़ी केन्द्र में ही कर सके। साथ ही जिन यूआइडीएआइ सुपरवाईजर का आईडी एक्टिव नहीं हुआ है उसे एक्टिव करने के लिए  यूआइडीएआइ रांची को अधोहस्ताक्षरी के स्तर से पत्राचार किए जाएं। समीक्षा के दौरान उपायुक्त के द्वारा त्रुटि पूर्ण आधार कार्ड का निराकरण करने, आधार कार्ड बनाने में शीघ्रता लाने, प्रज्ञा केन्द्रों, पंचायत भवनों स्कूलों एवं डाकघरों आदि भवनों में आधार केन्द्र नियमित रूप से चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, सिविल सर्जन डॉ० एससी शर्मा, पुलिस  उपाधीक्षक हैडक्वाटर जेपीएन चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, एलडीएम चंदन कुमार चौहान सहित कई अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर