Search

September 13, 2025 12:24 pm

तालझारी क्षेत्र में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कारगिल शहीद की पत्नी को बीडीओ व थाना प्रभारी ने शोल देकर किया सम्मानित।

जिला ब्यूरो -अमित चौधरी।

साहिबगंज/तालझारी :-प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को मनाया गया। वहीं क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संगठनों , शिक्षण संस्थानों में बड़े धूमधाम से झंडोत्तोलन किया गया। सर्वप्रथम स्वतंत्रता दिवस की सुबह कारगील चौक स्थित शहीद सुबोध जोनाथन मरांडी के प्रतिमा पर शहीद की पत्नी रूथ टुडु,प्रमुख बेरोनिका मुर्मू,सीओ व बीडीओ राम सुमन प्रसाद,थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय,रेंजर पंचम दुबे,ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र मुर्मू,समाजसेवी प्रकाश बाबा
छटु प्रसाद,लखन पंडित,चंरण हांसदा ,प्रधानाध्यापक राजेश यादव , सहित अन्य ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कारगील चौक पर शहीद की पत्नी रूथ टुडु को झंडा तोलन के उपरांत सीओ सह बीडीओ राम सुमन प्रसाद व थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय के द्वारा सोल देकर सम्मानित किया गया तथा थाना परिसर में थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ,बुनियादी विद्यालय तालझारी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार यादव,संत जोन मिशन तालझारी मे शांति डुंगडुंग,वन कार्यालय में वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे ,
तालझारी सीएचसी में प्रभारी डॉ रंजन कुमार,बीआरसी भवन में बीपीओ दीपक कुमार,पशुपालन विभाग में प्रभारी पदाधिकारी उमेश कुमार,कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में झंडा फहराया। वही प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड की प्रमुख बेरोनिका मुर्मू ने झंडा फराया उनके उपरांत शहीद की पत्नी रूथ टूडू को प्रमुख के द्वारा सोल देकर सम्मानित किया गया । वही स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर युवाओं और बच्चों को देश भक्ति की भावना संचार के लिए 75 मीटर का भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। जिसका नेतृत्व गौरव कुमार सुमन ने किया। वही कई विद्यालय के द्वारा भारत माता की झांकी निकाली गई।मौके पर एसआई अनिल कुमार यादव सहित थाना के अन्य पदाधिकारी,तालझारी प्रखंड नाजीर राकेश सिंह,सीआई विभाष कुमार,पूर्व सीआई रवि शंकर राम,अंचल नाजिर अवधेश कुमार,वरिष्ठ हल्का कर्मचारी मो इरशाद, अजय मंडल,लक्ष्मी कुमार शाह, कनीय अभियंता मिथिलेश पांडेय,मो रिजवान, भाजपा के कृपानाथ मंडल उर्फ बमबम, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार महतो उर्फ मंटू राय, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ हेंब्रम, सचिव मो मुन्ना उर्फ जहांगीर, हिंदू धर्म रक्षा मंच के बजरंगी महतो,सोने लाल ठाकुर,मनोज यादव ,मशुदन ठाकुर,प्रेम बबलू सोरेन,मोहम्मद शमशुल हक ,मो मंटु अंशारी सहित आसपास के विद्यालय के छात्र- छात्रा एवं अन्य मौजूद थे।

img 20250817 wa00018931257918652747952
img 20250817 wa00024778654823037507807

Also Read: E-paper 18-08-2025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर