Search

March 22, 2026 9:21 pm

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल घोषित, मेहनती छात्रों को मिले पुरस्कार।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को सत्र 2024-25 की वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया ।वंदना सभा में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के सचिव गणेश ठाकुर, संरक्षक शिव टुडू, अभिभावक प्रतिनिधि विश्वजीत मंडल ,समाजसेवी सुबोध कुमार शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित के साथ हुई।अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य बिमल महतो ने किया। इस दौरान बारी बारी से मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने बारी बारी से प्रत्येक भैया बहनों के बीच परीक्षा फल पत्रक का वितरण कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।साथ ही सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थी को भी पुरस्कृत किया गया।प्रधानाचार्य ने कहा मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी ही आगे बढ़ते हैं। वही सचिव गणेश ठाकुर ने कहा निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त किया जाता है।कार्यक्रम का संचालन परीक्षा प्रमुख मुकेश कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य एवं दीदी जी का विशेष योगदान रहा।

img 20250401 wa0007792429006392352407
img 20250401 wa00063544240028305172427

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर