Search

June 25, 2025 4:35 pm

बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण क्षेत्र हो रहा है अशांत।

राजकुमार भगत

पाकुड़। पुलिस और आदिवासी छात्र विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश पाकुड़ पहुंचकर छात्रों एवं महेशपुर स्थित गायबथान में आदिवासी पीड़ित परिवार से मिल कर उन्हें आश्वासन दिया। मीडिया से मुखातीव होते हुए राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने बताया कि पाकुड़ में जो कुछ भी हुआ है यह कोई साधारण घटना नहीं है।बल्कि सोची समझी रणनीति के तहत किया गया है। जब से झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा, आरजेडीऔर गठबंधन सरकार बनी है तब से झारखंड में तुष्टिकरण राजनीति हो रही है। संथाल परगना के 6 जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठ सक्रिय है। यहां के आदिवासी मूलवासी समाज के रोजगार पर कब्जा जमा लिया है।आदिवासी को भ्रम में रखकर उनके साथ शादी रच रहे है। उनकी जमीन को हड़प रहे हैं। आदिवासी मूलवासी के साथ उनकी जमीन के साथ खिलवाड़ हो रही है। ताजा घटना गायबथान आप सब देख रहे हैं। किस प्रकार वहां आदिवासियों की जमीन को हड़पा जा रहा है। दीपक प्रकाश ने कहा कि कई ऐसे संगठन छुपा रुस्तम देश विरोधी कार्य कर रहे हैं। पहले पीएफआई के नाम से काम कर रहे संस्था पर प्रतिबंध लग चुका है।अब ये नाम बदल कर काम कर रहे हैं और भोली भाली जनता को गुमराह कर रहे। यह समस्या केवल झारखंड की नहीं है बल्कि पूरे देश की है। देश की अस्मिता पर खतरे की घंटी है। सबसे अधिक नुकसान झारखंड में मूलवासी आदिवासी पर है। हेमंत सरकार को इसकी कोई फिक्र नहीं है। वह केवल अपनी राजनीति रोटी सेकने में लगे। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज हो । अपहरण की घटना भी बताई जा रही थी। इसकी भी क्या सच्चाई है अंदर तह जाकर देखना होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर