Search

March 24, 2026 1:31 am

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण, लाभुकों को मिली योजनाओं की जानकारी।

पाकुड़िया प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया । इस दौरान बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, बीपीओ जगदीश पंडित, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता ने प्रखंड के खक्सा पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर विरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, बिरसा सिंचाई कुप , मुख्यमंत्री पशुधन योजना सहित अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।इस दौरान खक्सा पंचायत अंतर्गत सरसा बांध गांव के लाभुक योगेश्वर मुर्मू का सिंचाई कुप , हफीजुद्दीन अंसारी एवं सविदा बीबी का अबुआ आवास सहित अन्य विभिन्न संचालित योजनाओं का निरीक्षण कर इसे प्राक्कलन के अनुरूप व समय सीमा के साथ अविलंब पूरा करवाने का निर्देश दिया। साथ ही मौके पर बीपीओ ने बताया कि जिन भी निबंधित मनरेगा मजदूरों का आधार शिंडीग लंबित है वे अपना आधार नंबर रोजगार सेवक एवं पंचायत सेवक से मिलकर अपना आधार शिंडीग करवा लें ताकि डीबीटी के माध्यम से कार्य के अनुरूप राशि उनके खाते में हस्तांतरित की जा सके। मौके पर पंचायत के मुखिया , पंचायत सचिव , रोजगार सेवक एवं लाभुक मौजूद थे।

img 20250319 wa00273878966466863726962

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर